फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student traveling on bicycle dies after being crushed by truck

Bareilly News: ट्रक से कुचलकर साइकिल से जा रहे छात्र की मौत

Mon, 08 Jan 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Student traveling on bicycle dies after being crushed by truck
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़।संवाद
सिलहरी। थाना सिविल लाइंस इलाके में एनएमएसएन दास कॉलेज के सामने सोमवार दोपहर एक ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार कक्षा नौ के छात्र राजकुमार की मौत हो गई। वह स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा शेखूपुर निवासी राजकुमार (14) पुत्र ब्रजपाल यादव द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। वह रोजाना साइकिल से स्कूल आता-जाता था। सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था।
विज्ञापन

वह एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचा ही था कि तभी पुरानी चुंगी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने छात्र को अपनी चपेट में ले लिया, उसकी मौके पर ही ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गया। यह देखकर तमाम लोग मौके पर आ गए। कुछ देर के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को मौके से हटाया और छात्र के शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोला गया। छात्र की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में परिवार वाले भी मोर्चरी पहुंच गए।

परिवार वालों ने बताया कि छात्र के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। राजकुमार चार बहनों और तीन भाइयों में छठे नंबर का था। वह पढ़ने में काफी तेज था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़।संवाद

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़।संवाद

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़।संवाद

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़।संवाद

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़।संवाद

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed