फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student shot colleague with pistol in ITI

Bareilly News: आईटीआई में छात्र ने तमंचे से साथी को गोली मारी

Tue, 04 Jun 2024 05:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Student shot colleague with pistol in ITI
सीबीगंज (बरेली)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मैकेनिकल प्रथम वर्ष के छात्र ने कहासुनी और गाली-गलौज के बाद साथी अजीत सिंह को कक्षा में ही गोली मार दी। गोली अजीत के पेट में धंस गई है। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। आरोपी छात्र बैग में तमंचा रखकर लाया था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर 12:30 बजे की है। बैरियर वन हवाई अड्डा के पास रहने वाला अभिषेक शर्मा ड्राफ्टमैन मैकेनिकल प्रथम वर्ष का छात्र है। वह तमंचा लेकर कक्षा में आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपने साथी छात्र नवाबगंज के अधकटा निवासी अजीत कुमार सिंह से कहासुनी हो गई। इस पर अभिषेक ने बैग से तमंचा निकालकर अजीत को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से अजीत चीखते हुए गिर पड़ा।
विज्ञापन

कक्षा में मौजूद छात्र सहम गए और चुपचाप बाहर निकल गए। सूचना पर सीओ द्वितीय संदीप सिंह पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गलती स्वीकारी है। उसने बताया कि वह सप्ताहभर से तमंचा लेकर आ रहा था पर किसी को गोली मारने का मकसद नहीं था। हंसी-मजाक चल रहा था। किसी बात पर साथी अजीत ने गाली-गलौज की तो उसने तैश में गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed