फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student's eye got injured due to firing in Harsh firing

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से छात्र की आंख फूटी

Thu, 23 Apr 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Student's eye got injured due to firing in Harsh firing
जख्मी बालक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

14 मार्च की घटना, शिकायत के बाद बुधवार को इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
बरेली। गांव में ही एक रिश्तेदार के घर दावत खाने गए छात्र की आंख में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों को उसकी आंख निकालनी पड़ी। इलाज कराके दिल्ली से लौटा परिवार लॉकडाउन की वजह से तहरीर देने इज्जतनगर नगर थाने नहीं पहुंच सका। बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इज्जतनगर क्षेत्र के गांव पीर बहोड़ा निवासी इसरार का 10 वर्षीय बेटा मोहम्मद आमान कक्षा तीन का छात्र है। आमान 14 मार्च को परिवार के साथ गांव के ही रिश्तेदार दूल्हा खां के घर दावत में गया था। वहां दूल्हा खां के बेटा शमशुल, ससुराल पक्ष के जाहिद और जावेद अवैध असलहों से हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी दौरान आमान की आंख में छर्रा लग गया। आंख से खून बहने लगा। इसरार बेटे को लेकर मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे तो वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसकी आंख निकाल दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed