फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student pulled by shoulder for indiscipline in Bareilly College, ruckus

Bareilly News: बरेली कॉलेज में अनुशासनहीनता पर छात्र का कंधा पकड़कर खींचा, हंगामा

Thu, 19 Dec 2024 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Student pulled by shoulder for indiscipline in Bareilly College, ruckus
बरेली। स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दौरान बुधवार को बरेली कॉलेज में हंगामा हो गया। अनुशासनहीनता कर रहे छात्रों को कक्ष निरीक्षक ने डांटा तो परीक्षार्थियों ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि निरीक्षक ने छात्र का कंधा पकड़कर कक्ष के बाहर खींच लिया था।
विज्ञापन

विवि से संबद्ध कॉलेजों में तीनों पालियों में बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीकॉम के पहले तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। बरेली कॉलेज में तीसरी पाली (दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे) में बीबीए पांचवें सेमेस्टर के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा चल रही थी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे के अनुसार पेपर शुरू होने के 20 मिनट बाद परीक्षा कक्ष में निजी महाविद्यालय के कुछ छात्र एक-दूसरे की उत्तरपुस्तिका में ताकाझांकी कर रहे थे। कक्ष निरीक्षक अशोक गंगवार के बार-बार मना करने पर भी विद्यार्थी नहीं माने। अनुशासनहीनता करने पर उन्होंने एक छात्र को कंधा पकड़कर बाहर खींचा और डांट लगाई। इससे निजी महाविद्यालय के अन्य परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए और परीक्षा के बीच ही विरोध करने लगे। काफी देर हंगामा होने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम परीक्षा कक्ष में पहुंची, जहां विद्यार्थियों को शांत कराया गया।
विज्ञापन


परीक्षा का करेंगे बहिष्कार
परीक्षा के मध्य हुई घटना के बाद कर्मचारी कल्याण सेवा समिति ने अस्थायी कर्मचारी अशोक गंगवार से कुछ छात्रों की ओर से अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि जिस समय छात्रों ने अभद्रता की। कक्ष में लगे सीसीटीवी कार्य नहीं कर रहे थे। यह कॉलेज प्रशासन की लापरवाही है। अध्यक्ष चंद्रकेश सिंह ने कहा कि अगर कॉलेज प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो सभी कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करते हुए आंदोलन करेंगे। वहीं, अशोक गंगवार ने कहा कि विद्यार्थियों को उन्होंने डांटा था, जिस पर कुछ विद्यार्थियों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा के दौरान निजी कॉलेज के कुछ विद्यार्थियों ने कक्ष निरीक्षक के विरोध में हंगामा किया था। बाद में सभी को शांत कराकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम के साथ मैं खुद कक्ष में बैठा रहा। सीसीटीवी में घटना को देखा गया है। कार्रवाई के लिए किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। - प्रो. आलोक खरे, चीफ प्रॉक्टर, बरेली कॉलेज
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed