{"_id":"665a69d0abac99c987049a74","slug":"student-leader-beats-student-alleges-ragging-bareilly-news-c-4-bly1015-411934-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्रनेता ने विद्यार्थी को पीटा, रैगिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्रनेता ने विद्यार्थी को पीटा, रैगिंग का आरोप
Sat, 01 Jun 2024 05:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में एक छात्र ने छात्रनेता पर रैगिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने कहा कि शुक्रवार को पुस्तकालय में घुसकर छात्रनेता ने उसे पीटा और तमंचा दिखाकर उसे धमकाया।
कॉलेज में बीसीए के छात्र ने कॉलेज के एक छात्रनेता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि कुछ दिनों पहले छात्रनेता ने उसके साथ रैगिंग की थी। विरोध करने पर उस दिन छात्रनेता चला गया। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे छात्रनेता व उसके अन्य साथियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि छात्रनेता ने तमंचा निकाल लिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी में बैठने के लिए कहा। इससे डर के छात्र परिसर में बने केंद्रीय पुस्तकालय में भागते हुए चला गया। पीछा करते हुए छात्रनेता व उसके साथियों ने छात्र को पकड़कर पिटाई कर दी। साथ ही जेब से 2,150 रुपये भी निकाल लिए और हाथ में बंधी स्मार्टवॉच लेकर भाग गए। पीड़ित छात्र ने श्यामगंज पुलिस चौकी और मुख्य नियंता को शिकायतपत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में पीड़ित और आरोपी दोनों ही छात्र हैं। दोनों को बुलाया गया है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। हालांकि इसकी लिखित शिकायत कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई हैै। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -प्रो. आलोक खरे, मुख्य नियंता, बरेली कॉलेज