फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student injured in truck collision dies

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से घायल छात्रा की मौत

Mon, 16 Dec 2024 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Student injured in truck collision dies
नवाबगंज फोटो 1 मृतक काजल का फाइल फोटो
नवाबगंज। साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गंभीर घायल हो गई। सीएचसी में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर छात्रा के मामा ने थाना नवाबगंज में दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नविदया गांव के सत्यपाल खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी बेटी काजल नगर के लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। छात्रा गांव से नगर में कोचिंग पढ़ने आती थी। रविवार सुबह नगर के बाइपास मार्ग पर खारजा मार्ग के पास हाईवे पर बने डिवाइडर के कट को पार कर रही थी। उसी बीच सामने से आए ट्रक ने छात्रा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैर चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया। सोमवार को इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed