{"_id":"6032a89e8ebc3ee9365bfaa1","slug":"student-expelled-from-hostel-on-obscenity-in-private-university-bareilly-news-bly4380716120","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी यूनिवर्सिटी में अश्लीलता पर छात्र-छात्रा हॉस्टल से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी यूनिवर्सिटी में अश्लीलता पर छात्र-छात्रा हॉस्टल से निष्कासित
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वायरल होने के बाद लिया फैसला, यूनिवर्सिटी में प्रवेश पर भी रोक
विज्ञापन
वीडियो बनाकर वायरल करने वाले छात्र की अभी पहचान नहीं
बरेली। एक निजी यूनिवर्सिटी में अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी छात्र और छात्रा को सस्पेंड कर हॉस्टल से निकाल दिया गया और उनके यूनिवर्सिटी में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है।
वायरल हुआ वीडियो 18 फरवरी का बताया जा रहा है जिसमें छात्र और छात्रा यूनिवर्सिटी कैंपस में ही अश्लील हरकतें दिख रहे हैं। किसी तीसरे छात्र ने दोनों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। रविवार को यह मामला संज्ञान में आने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन सकते में आ गया। चीफ प्रॉक्टर ने छात्र-छात्रा को सस्पेंड करने के साथ उनसे हॉस्टल खाली करा लिया। दोनों के यूनिवर्सिटी में प्रवेश करने पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। सभी छात्र-छात्राओं को चेतावनी दी गई है कि अगर उनके पास यह वीडियो है तो फौरन इसे डिलीट कर दें। यूनिवर्सिटी के कुलपति ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक कमेटी गठित कर दी गई है जो मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो बनाकर वायरल करने वाले छात्र की अभी पहचान नहीं बरेली। एक निजी यूनिवर्सिटी में अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी छात्र और छात्रा को सस्पेंड कर हॉस्टल से निकाल दिया गया और उनके यूनिवर्सिटी में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है।