{"_id":"6acaac065f1cad25920c7fe3","slug":"student-enrollment-increased-in-some-blocks-decreased-in-many-bareilly-news-c-4-bly1015-985231-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुछ ब्लॉकों में विद्यार्थियों का पंजीकरण बढ़ा, कई में घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुछ ब्लॉकों में विद्यार्थियों का पंजीकरण बढ़ा, कई में घटा
विज्ञापन
बरेली। जिले में स्कूल चलो अभियान का मिलाजुला असर रहा। कई ब्लॉकों में छात्र-छात्राओं के पंजीकरण में वृद्धि तो कुछ में कमी दर्ज की गई है। शिक्षा विभाग, स्थानीय निकाय, सहायता प्राप्त, सामाजिक कल्याण, श्रम विभाग, रेलवे और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों समेत विभिन्न श्रेणियों के संस्थानों को शामिल करते हुए जारी की गई ब्लॉकवार रिपोर्ट से जिले की शैक्षणिक तस्वीर साफ हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक, जिले के कुल 2,634 विद्यालयों में सत्र 2025-26 के दौरान 73,640 पंजीकरण हुए थे, जबकि सत्र 2026-27 के लिए 73,602 नए पंजीकरण हो चुके हैं। फरीदपुर ब्लॉक के 176 विद्यालयों में पंजीकरण 5,845 से बढ़कर 6,815 पहुंच गया है। मीरगंज के 136 विद्यालयों में छात्रों की संख्या 4,435 से बढ़कर 4,785 हो गई है। बरेली नगर क्षेत्र के 154 विद्यालयों में पंजीकरण 5,408 से बढ़कर 5,537 और भुता ब्लॉक के 203 विद्यालयों में 5,962 से बढ़कर 6,090 पंजीकरण हुए हैं।
उधर, भोजीपुरा, रामनगर, फतेहगंज पश्चिमी, भदपुरा, दमखोदा, बहेड़ी, क्यारा, नवाबगंज, बिथरी चैनपुर, आलमपुर जाफराबाद और शेरगढ़ ब्लॉक में पंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई है। इन क्षेत्रों में अब विशेष अभियान चलाकर और घर-घर संपर्क कर बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
--
हमारा लक्ष्य है कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित न रहे। पिछले साल की तुलना में ब्लॉकों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। जहां कमी रह गई है, उन्हें भी घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। - डाॅ. विनीता, बीएसए