{"_id":"612541ab8ebc3e79c006ac66","slug":"student-died-from-high-tension-line-bareilly-news-bly4573702188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत%,नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम एसडीएम एवं सीओ ने मौके पर पहुंचकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत%,नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम एसडीएम एवं सीओ ने मौके पर पहुंचकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौली। खेत से घर लौट रहे छात्र की पिपरिया गांव में हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी गांववालों को हुई तो उनका आक्रोश फूट पड़ा और पावर कारपोरेशन के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिरौली-अलीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंची। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। देर रात परिजन की तहरीर पर सिरौली थाने में पावर कारपोरेशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
पिपरिया गांव में रहने वाले बाबूराम दिवाकर का 17 वर्षीय बेटा शिवकुमार कक्षा 11 का छात्र था। मंगलवार दोपहर शिवकुमार खेत से घर आ रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन के झूल रहे तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को फोन पर घटना की सूचना दी, लेकिन दो घंटे तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर गांव वालों को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सिरौली-अलीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा और एसडीएम पारुल तरार सिरौली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। बाद में एसडीएम और सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
कई दिन से रास्ते में लटक रहा है हाईटेंशन तार
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पश्चिम में एक चक मार्ग पर पिछले कई दिनों से हाईटेंशन लाइन का तार जमीन के करीब झूल रहा है, इसकी शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से भी की थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसका परिणाम यह हुआ कि मंगलवार को शिवकुमार के चपेट में आने से मौत हो गई, इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप गया। पिपरिया गांव में पावर कारपोरेशन की लापरवाही से पहले भी दो घटनाएं हो चुकी हैं। फिर भी अफसरों ने ग्रामीणों की बात पर ध्यान नहीं दिया।