फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student caught in Meerut with lover of other community, report lodged in Bareilly

दूसरे समुदाय के प्रेमी संग मेरठ में पकड़ी गई छात्रा, बरेली में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Dec 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Student caught in Meerut with lover of other community, report lodged in Bareilly
demo photo - फोटो : demo photo

लोगों ने पिता से जबरन दिलाई तहरीर, अब प्रेमी युगल को मेरठ से लाने की तैयारी

विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र से आंवला निवासी प्रेमी के संग गई एमए की छात्रा मेरठ में हिंदू संगठनों की वजह से प्रेमी समेत पकड़ी गई तो बरेली पुलिस को सूचना दी गई। पिता रिपोर्ट कराने को तैयार नहीं थे पर कुछ लोगों ने तहरीर दिलवाकर बारादरी थाने में रिपोर्ट करा दी। अब मेरठ पुलिस से संपर्क करके दोनों को बरेली लाने की तैयारी की जा रही है। यहां लड़की के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
कुछ दिन पहले संजयनगर क्षेत्र से एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की इकलौती बेटी एमए की छात्रा लापता हो गई थी। उन दिनों कर्मचारी का पौत्र और छोटा बेटा अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे। बेटी के गायब होने से परिवार परेशान हो गया। जानकारी में पता लगा कि आंवला क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय के युवक से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था। उसी के साथ वह गई है। जानकारी के बाद भी पिता ने रिपोर्ट नहीं कराई थी।
विज्ञापन

उधर, प्रेमी युगल मेरठ में जाकर किराये पर रहने लगा था। दो दिन पहले वहां शक के आधार पर हिंदू संगठनों ने उन्हें पकड़ा तो जानकारी में दोनों के बरेली जिले का होने का पता चला। मेरठ पुलिस ने बरेली पुलिस से संपर्क साधा और उन्हें ले जाने को कहा, लेकिन बारादरी थाने में इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई थी। तब कुछ लोगों ने लड़की के पिता को कार्रवाई के लिए मनाया। उन्होंने प्रेमी और उसके चार-पांच साथियों के खिलाफ रिपोर्ट करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा बालिग है और अपनी सहमति से किसी के साथ गई है। मेरठ में इनके मिलने की सूचना है। बारादरी पुलिस उसे मेरठ से लाकर कोर्ट में बयान कराएगी। उसने युवक पर कोई आरोप लगाया तो उसके हिसाब से कार्रवाई होगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed