फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student came from Kota without going to Corona test

बिना कोरोना टेस्ट कराए घर चली गई कोटा से आई छात्रा

Wed, 22 Apr 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Student came from Kota without going to Corona test
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पता चलने पर पीएसी मुख्यालय में मचा हड़कंप, छात्रा को ले जाकर कराया टेस्ट
विज्ञापन

सोमवार रात कोटा से 13 और विद्यार्थी लाए गए, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई

फरीदपुर। कोटा से आई एक छात्रा बिना कोराना टेस्ट कराए ही घर चली गई। छात्रा के पिता चूंकि पीएसी में तैनात हैं, सो इसकी जानकारी जब पीएसी मुख्यालय को हुई तो हड़कंप मच गया। बाद में छात्रा को घर से आइसोलेशन सेंटर फ्यूचर कॉलेज भेजकर कोरोना टेस्ट कराया गया। सोमवार रात भी कोटा से 13 और विद्यार्थी आइसोलेशन सेंटर लाए गए। इन सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
कोटा से रविवार रात आठ विद्यार्थी यहां फ्यूचर कॉलेज लाए गए थे। इनमें से सात ने टेस्ट करा लिया। उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई, लेकिन एक छात्रा बिना टेस्ट कराए ही घर चली गई। छात्रा के पिता पीएसी में तैनात हैं। उसके बिना टेस्ट कराए जाने की खबर जब पीएसी मुख्यालय को लगी तो हड़कंप मच गया। पीएसी कार्यालय के अधीक्षक ने फरीदपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. वासित अली को फोन करके छात्रा के बिना टेस्ट कराए घर भेजने पर नाराजगी जताई। इस पर डॉ. वासित ने कहा कि जितने भी विद्यार्थी लाए गए थे, सबका टेस्ट किया गया, लेकिन कोई बिना टेस्ट कराए चुपचाप चला गया तो इसमें मेडिकल टीम का क्या दोष है। इसके बाद पीएसी की गाड़ी छात्रा को लेकर प्यूचर कॉलेज पहुंची, तब उसका परीक्षण किया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर छात्रा को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

13 और विद्यार्थी लाए गए

कोटा से विद्यार्थियों के आने का सिलसिला अभी जारी है। सोमवार रात 13 और विद्यार्थी फ्यूचर कॉलेज लाए गए। उनका कोरोना टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें परिवार वालों के साथ घर भेज दिया गया। छात्र सतेंद्र ने बताया कि कोटा में संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे वहां फंसे स्टूडेंट्स में खौफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं की छात्रा को एसडीएम ने पहुंचाया

बदायूं के कस्बा कुवरगांव की छात्रा सोनी के पिता संभल में ग्राम पंचायत सचिव हैं। कोटा से सोमवार रात रोडवेज बस से फरीदपुर पहुंची सोनी का कोरोना टेस्ट हुआ। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर जाने की अनुमति दे दी गई, लेकिन पिता संभल से उसे लेने नहीं पहुंच सके। इसकी जानकारी बदायूं के एसडीएम पारस नाथ मौर्या को दी गई तो उन्होंने छात्रा को बदायूं जिले की सीमा तक छोड़ने को कहा, लेकिन फरीदपुर एसडीएम विशु राजा ने छात्रा को उसके घर तक पहुंचवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed