{"_id":"5d8cb7f18ebc3e93a45fccef","slug":"student-bail-plea-will-be-hear-on-30-september-over-chinmayanad-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद मामला: छात्रा के वकील ने दायर की जमानत याचिका, 30 सितंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद मामला: छात्रा के वकील ने दायर की जमानत याचिका, 30 सितंबर को होगी सुनवाई
Thu, 26 Sep 2019 06:37 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 26 Sep 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार में मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फंसती नजर आ रही है। छात्रा एसआईटी के हिरासत में है। वहीं गुरुवार को छात्रा के वकील ने कोर्ट के समक्ष जमानत के लिए अर्जी दायर की थी जिसपर 30 सितंबर को सुनावई होगी।
विज्ञापन
बुधवार को छात्रा की हुई थी गिरफ्तारी
एलएलएम की छात्रा ने एसआईटी के सामने स्वीकार कर लिया कि जिस गाड़ी में पांच करोड़ की फिरौती वाला मेसेज भेजे जाने को लेकर चर्चा का वीडियो सामने आया है, उसमें वह मौजूद है। बोलने वालों में उसकी भी आवाज है। छात्रा के यह स्वीकार करने के बाद एसआईटी ने उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसआईटी की टीम में शामिल आईपीएस भारती सिंह ने बताया कि फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी संजय सिंह, सचिन उर्फ सोनू , विक्रम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सचिन और विक्रम ने रिमांड पर लेने पर बताया कि फिरौती मामले में छात्रा की प्रमुख भूमिका है।
विज्ञापन
वहीं, फोरेंसिक लैब से जांच के बाद वीडियो क्लिप मिलने पर छात्रा को दिखाया गया, जिसमें वह फर्जी सिम का प्रयोग कर व्हाट्सऐप के माध्यम से चिन्मयानंद से फिरौती मांगने की बात अपने साथी संजय, सचिन, विक्रम के बीच कर रही है। उस क्लिप को देखकर उसने एसआईटी के सामने फिरौती मांगने की बात कुबूल कर ली।