फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student Bail plea will be hear on 30 September over Chinmayanad Case

चिन्मयानंद मामला: छात्रा के वकील ने दायर की जमानत याचिका, 30 सितंबर को होगी सुनवाई

Thu, 26 Sep 2019 06:37 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 26 Sep 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Student Bail plea will be hear on 30 September over Chinmayanad Case
पीड़ित छात्रा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार में मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फंसती नजर आ रही है। छात्रा एसआईटी के हिरासत में है। वहीं गुरुवार को छात्रा के वकील ने  कोर्ट के समक्ष जमानत के लिए अर्जी दायर की थी जिसपर 30 सितंबर को सुनावई होगी। 

विज्ञापन


बुधवार को छात्रा की हुई थी गिरफ्तारी

एलएलएम की छात्रा ने एसआईटी के सामने स्वीकार कर लिया कि जिस गाड़ी में पांच करोड़ की फिरौती वाला मेसेज भेजे जाने को लेकर चर्चा का वीडियो सामने आया है, उसमें वह मौजूद है। बोलने वालों में उसकी भी आवाज है। छात्रा के यह स्वीकार करने के बाद एसआईटी ने उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसआईटी की टीम में शामिल आईपीएस भारती सिंह ने बताया कि फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी संजय सिंह, सचिन उर्फ सोनू , विक्रम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सचिन और विक्रम ने रिमांड पर लेने पर बताया कि फिरौती मामले में छात्रा की प्रमुख भूमिका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फोरेंसिक लैब से जांच के बाद वीडियो क्लिप मिलने पर छात्रा को दिखाया गया, जिसमें वह फर्जी सिम का प्रयोग कर व्हाट्सऐप के माध्यम से चिन्मयानंद से फिरौती मांगने की बात अपने साथी संजय, सचिन, विक्रम के बीच कर रही है। उस क्लिप को देखकर उसने एसआईटी के सामने फिरौती मांगने की बात कुबूल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed