सहेली के जाल में फंसी छात्रा: 'रुपयों का इंतजाम हो गया... नैनीताल आना पड़ेगा', होटल में हुई शर्मनाक घटना
शाहजहांपुर की रहने वाली छात्रा बरेली के फरीदपुर में पढ़ाई करती है। मदद के नाम पर साथी छात्र और सहेली ने उसे जाल में फंसा लिया। उसे नैनीताल बुलाया, जहां छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोपियों ने छात्रा को बेचने के लिए दिल्ली से ग्राहक भी बुला लिए थे। छात्रा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वहां से निकली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपये की मदद देने के नाम पर शाहजहांपुर निवासी डी फार्मा की छात्रा को सहपाठी छात्र ने एक अन्य छात्रा की मदद से नैनीताल बुलवाया। छात्र ने वहां होटल में उससे दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर पीटा और बेचने की कोशिश की गई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी छात्रा ने बरेली पहुंचकर एसएसपी को घटना बताई। बरेली के फरीदपुर थाने में आरोपी छात्र व उसका सहयोग करने वाली छात्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़ित छात्रा फरीदपुर में पढ़ाई कर रही है। पीड़ित छात्रा ने एसएसपी को बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। आवश्यकता पड़ने पर जब परिजनों ने उसे रुपये नहीं दिए तो कॉलेज में ही पढ़ने वाले बदायूं के बिनावर निवासी सहपाठी ने मदद करने का आश्वासन दिया।
पीड़िता ने बताया कि पांच मई को उसके इंस्टाग्राम पर सहेली छात्रा का मैसेज आया, जो कि छात्र की भी महिला मित्र है। उसने कहा कि रुपयों का इंतजाम हो गया है लेकिन चेक मिला है। बरेली में चुनाव चल रहा है, इस कारण बैंक बंद है। उसे नैनीताल आना पड़ेगा। सहेली की बातों में आकर वह नैनीताल जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद छात्रा चेक लेने के लिए भाई के साथ जाने को तैयार हुई लेकिन उसे अकेले आने को कहा गया। इसके बाद वह अकेले नैनीताल पहुंच गईं।
किसी तरह चंगुल से बचकर निकली पीड़िता
नैनीताल में पीड़ित छात्रा को सहपाठी छात्र मिला। उसने पहले से ही नैनीताल के एक होटल में कमरा बुक कर रखा था। आरोपी उसे होटल में ले गया, जहां पीड़िता की सहेली व युवक की महिला मित्र मौजूद नहीं थी। वहां छात्र ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। असफल होने पर उसे जमकर पीटा। आरोपियों ने छात्रा को बेचने के लिए दिल्ली से ग्राहक बुलाए।
किसी तरह छात्रा सहपाठी के चंगुल से छूटकर होटल के बाहर आई। भाई को बुलाकर नैनीताल से बरेली पहुंची। एसएसपी के आदेश के बाद फरीदपुर थाना में आरोपी छात्र और उसका सहयोग करने वाली उसकी महिला मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।