{"_id":"5d71385b8ebc3e016f0b147c","slug":"student-and-his-family-will-return-home-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद मामला: दिल्ली से वापस नहीं लौटा है छात्रा का परिवार, घर आने पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद मामला: दिल्ली से वापस नहीं लौटा है छात्रा का परिवार, घर आने पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
Thu, 05 Sep 2019 10:27 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा और उसका परिवार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद अभी तक दिल्ली से वापस नहीं लौटा है। कोर्ट ने छात्रा और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए हैं। जिसके चलते पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
पीड़िता के आवास पर एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल पहले से ही तैनात हैं। छात्रा के पिता ने मोबाइल पर बताया कि वह अभी नहीं लौट पा रहे हैं क्योंकि कुछ औपचारिकताएं रह गई हैं, उन्हें पूरा करने के बाद रविवार तक आने की कोशिश करेंगे। उन्होंने एसआईटी टीम की जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि बेटी को इंसाफ मिलेगा ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
एसपी डॉ.एस चन्नप्पा ने बताया कि पीडि़त परिवार के सदस्य अभी लौटे नहीं हैं उनके वापस आने पर परिवार के सदस्यों को जरूरत के अनुसार सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन