फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stuck in transfer of religious place, road left incomplete

Bareilly News: धर्मस्थल के स्थानांतरण पर फंसा पेच तो अधूरी छोड़ी सड़क

Wed, 06 Nov 2024 03:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Stuck in transfer of religious place, road left incomplete
बरेली। कागजों में लाल फाटक से बदायूं रोड तक की सड़क (छावनी मार्ग) का निर्माण शत प्रतिशत हो चुका है। मगर, धर्मस्थल स्थानांतरित न होने की वजह से करीब 25 मीटर का हिस्सा अब भी अधूरा है। यहां सड़क ऊंची-नीची होने की वजह से दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस सड़क का निर्माण 21 अगस्त 2021 को शुरू हुआ था। इस पर 32.85 करोड़ रुपये व्यय हुए। मार्ग का निर्माण पूरा होने का दावा किया गया लेकिन जब हकीकत परखी गई तो एक छोटा सा हिस्सा अधूरा मिला। यहां एक धार्मिक स्थल है। इसे स्थानांतरित किया जाना है।
विज्ञापन

शुरू में स्थानीय लोगों ने सहमति जताई मगर बाद में विरोध पर उतर आए। इस वजह से धर्मस्थल को नहीं हटाया जा सका। यहां सड़क निर्माण भी नहीं हो सका है। मौके पर एक ओर सड़क का स्तर ऊंचा है और दूसरी ओर नीचे। नतीजा दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन गुजरते हैं 20 हजार वाहन
इस सड़क से प्रतिदिन करीब 20 हजार वाहन चालक आवागमन करते हैं। अधूरे हिस्से की वजह वाहन चालकों को परेशानी होती है।

छोटे से हिस्से में काम होना है। धर्मस्थल स्थानांतरित न होने की वजह से काम अटका था। लोगों की रजामंदी लेकर काम पूरा कराएंगे, ताकि सफर को रफ्तार मिले। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
बातचीत :
मैं इसी सड़क से आता-जाता हूं। सड़क पर मंदिर के पास वाहन असंतुलित हो जाते है। लोग गिरते हैं और चोट खाते है। - सत्यवीर
तेज रफ्तार में जरा सी चूक हो जाए तो हादसे का खतरा रहता है। जो इस मार्ग से पहली बार गुजर रहे होते हैं उनके लिए खतरा अधिक रहता है। - तेजपाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed