फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Struck the ground in March municipal

मार्च के महीने में नगर निगम ने मार लिया मैदान

Sat, 02 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 02 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
आखिर, टैक्स विभाग पर नगर आयुक्त की सख्ती ने काम कर दिया। मार्च के महीने में ताबड़तोड़ टैक्स वसूली करके नगर निगम ने मैदान मार लिया। पिछले पांच साल के बाद ऐसा देखने को मिला कि 31 मार्च समाप्त होने पर नगर निगम ने निर्धारित लक्ष्य से दो करोड़ से ज्यादा की टैक्स वसूली कर डाली। 
विज्ञापन

नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में 54 करोड़ की कर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें संपत्ति कर (हाउस टैक्स) से 28 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य था। पिछले साल प्रथम तीन माह तक टैक्स जमा करने पर करदाताओं को 10 प्रतिशत और बाद के तीन माह तक पांच प्रतिशत की छूट की सुविधा भी दी गई थी। बहुत से करदाताओं ने छूट का फायदा उठाते हुए पहले छह महीने में सात करोड़ से ज्यादा का टैक्स जमा कर दिया। क्लोजिंग मार्च का महीना प्रारंभ होते ही नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने हर सप्ताह टैक्स वसूली की समीक्षा की। सीटीएओ, टीएओ, कर अधीक्षक और कर समाहर्ताओं पर शिकंजा कसने का नतीजा ये निकला कि पूरे महीने भवन सील करने का अभियान चला। केवल मार्च में 8.26 करोड़ से ज्यादा की वसूली हो गई। 31 मार्च की रात तक 54.23 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष संपत्ति कर की वसूली 38 करोड़ के अलावा विज्ञापन, रोड कटिंग, सीवर कर व अन्य करेत्तर वसूली 56.39 करोड़ पहुंच गई। मतलब, नगर निगम ने निर्धारित लक्ष्य से 2.16 करोड़ से ज्यादा वसूल लिए। 
विज्ञापन


10 अप्रैल तक कर वसूली बंद
पिछले वित्तीय वर्ष की वसूली की कंप्यूटर में डाटा फीडिंग और चेक बैंक से क्लीयर होने में स्टाफ की व्यस्तता के चलते 10 अप्रैल तक कर वसूली एक तरह से बंद रहेगी। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने बताया कि 31 मार्च तक के जो टैक्स जमा हो गए हैं। उनके चेक क्लीयर करने के अलावा नए साल का साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। इसमें हफ्ते भर से ज्यादा समय लगेगा। दूसरी बात बोर्ड में पहले तीन माह तक आवासीय टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को 10 प्रतिशत और सितंबर तक पांच प्रतिशत छूट देने का प्रस्ताव मंजूर न होने के चलते भी टैक्स वसूली प्रक्रिया स्थगित रहेगी। सपा और भाजपा पार्षदों के झगड़े में बोर्ड की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed