{"_id":"6490bb5467899fc61805da16","slug":"strong-wind-blew-away-the-clouds-again-mercury-crossed-40-bareilly-news-c-4-bly1005-186421-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेज हवा फिर उड़ा ले गई बादल, पारा 40 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेज हवा फिर उड़ा ले गई बादल, पारा 40 पार
विज्ञापन
बरेली। सप्ताह भर बाद सोमवार सुबह घने बादल मंडराए। बारिश की उम्मीद जगी। आठ बजे के बाद चली तेज हवा ने उन्हें आगे धकेल दिया। इस वजह से तपिश से कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़त के बाद 40.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने तीन दिनों में बारिश के संकेत दिए हैं।
सुबह बादल मंडराने के बाद आसमान साफ हुआ और दिन भर चटख धूप बनी रही। दोपहर तीन बजे के बाद फिर तेज हवा चली। धूल के गुबार उठते रहे। शाम चार बजे हवा थमी और आसमान पर बादलों का जमावड़ा शुरू हुआ। देर शाम तक लोग बारिश की उम्मीद लगाए रहे। मगर माहौल अनुकूल नहीं बना। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक रुहेलखंड क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ अब सक्रिय हो रहा है। 22 जून तक घने बादल मंडराने और निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
अधिकतम 40.9
न्यूनतम 27.8
पूर्वानुमान : दिन में हल्की धूप रहेगी, घने बादल मंडरा सकते हैं।
सूर्योदय : 5:15
सूर्यास्त : 7:12