फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strict preparation for tax collection, corporation is collecting information about bank accounts and properties

Bareilly News: कर वसूली के लिए सख्ती की तैयारी, निगम जुटा रहा बैंक खाते व संपत्तियों की जानकारी

Thu, 23 Jan 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Strict preparation for tax collection, corporation is collecting information about bank accounts and properties
बरेली। 22 करोड़ रुपये कर वसूली को लेकर कर विभाग सख्ती करने की तैयारी में है। अगले माह से बड़ी कार्रवाई करने के लिए बकायेदारों के बैंक खातों व संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। उनकी चल-अचल संपत्तियां कुर्क की जाएंगी। कर विभाग की बैठक में अधिकारियों व कर्मचारियों को इस अभियान की जानकारी दे दी गई है। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में बकाया वसूली को लेकर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को कड़े निर्देश दिए हैं। पांच वर्ष से गृहकर जमा नहीं करने वालों की सूची तैयार की गई है। उनको नोटिस भेजे जा रहे हैं। बड़े व्यावसायिक बकायेदारों की संपत्तियों की जानकारी भी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। कर जमा नहीं करने वालों के बैंक खाते भी फ्रीज कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन






कर विभाग के अधिकारी बकायेदारों से वसूली कर रहे हैं। इसके लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी से लेकर अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है। कर वसूली तेज होगी तो विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


बकायेदारों की सूची के हिसाब से नोटिस भेजने का काम भी जारी हैं। जिनको कई बार नोटिस जारी हो चुके हैं, उनकी संपत्तियों का आंकलन किया जा रहा है। - प्रदीप कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed