फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strict observations imposed on birds in Dudhwa tiger reserve due to bird flu effect in parts of country

यूपी: दुधवा टाइगर रिजर्व में बर्ड फ्लू की आशंका, बढ़ाई गई पक्षियों की निगरानी

Thu, 07 Jan 2021 11:10 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बांकेगंज  (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बांकेगंज  (लखीमपुर खीरी) Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 07 Jan 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Strict observations imposed on birds in Dudhwa tiger reserve due to bird flu effect in parts of country
दुधवा टाइगर रिजर्व में पक्षी - फोटो : अमर उजाला
देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व समेत जिले के सभी वेटलैंड पर खास निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उप निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज की नगरिया झील पहुंचकर जायजा लिया। हालांकि उन्होंने बर्ड फ्लू के प्रभाव को खारिज किया है।
विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल, दुधवा के बांकेताल, भादीताल, ककरहा, चुरैला, लौदरिया समेत बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट स्थित नगरिया झील में पूरे साल स्थानीय परिंदों का बसेरा रहता है। सर्दियों के मौसम में ठंडे देशों चीन, जापान, मलेशिया, लद्दाख, साइबेरिया, मणिपुर आदि से हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षी यहां आते हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान समेत कई राज्यों में में बर्ड फ्लू की दस्तक होने के बाद वन विभाग इन जलाशयों के पक्षियों की सुरक्षा को लेकर खासा सतर्क हुआ है। वन विभाग की टीमें लगातार स्थानीय और प्रवासी परिंदों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक संजय पाठक ने टीमों को निर्देश दिया है कि यदि किसी पक्षी की गतिविधियां असामान्य दिखाई दें या किसी पक्षी की मौत हो जाए तो इसके बारे में तत्काल संबंधित वनाधिकारियों को सूचित किया जाए। साथ ही प्रभावित पक्षी को अन्य पक्षियों से तुरंत अलग कर दिया जाए, ताकि दूसरे पक्षी संक्रमित न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बर्ड फ्लू की आशंकाओं के चलते बुधवार को बांकेगंज कस्बा से सटी नगरिया झील का भ्रमण किया। उन्होंने वहां काफी देर रुककर पक्षियों की गतिविधियों का अध्ययन भी किया। 


उन्होंने बताया कि फिलहाल नगरिया समेत जिले में बर्ड फ्लू के प्रभाव के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं, बावजूद इसके लगातार सतर्कता बरती जा रही है। यदि किसी पक्षी की मौत होती है तो उसकी जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed