फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   strict action will be taken against those who damage the under construction highway in Shahjahanpur

UP: सड़क उखाड़ने वालों से ही होगी भरपाई, भाजपा विधायक का करीबी बताकर हाईवे पर चलाया था बुलडोजर

Fri, 06 Oct 2023 01:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 01:01 PM IST
सार

शाहजहांपुर में स्टेट हाईवे-126 पर बिहारीपुर से नवादा मोड़ नगरिया के बीच 500 मीटर सड़क खुद को विधायक के करीबी बताने वाले जगवीर और 15-20 अज्ञात लोगों ने जेसीबी लगाकर उखाड़ डाली थी। इस मामले में अब आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। 

विज्ञापन
strict action will be taken against those who damage the under construction highway in Shahjahanpur
उखड़ी पड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के शाहजहांपुर जिले में निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की पांच सौ मीटर सड़क उखाड़ने से हुए नुकसान की भरपाई दोषियों से ही कराने की तैयारी है। एडीएम संजय कुमार पांडेय के मुताबिक इसके लिए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब तक नामजद आरोपी जगवीर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। 

विज्ञापन


दो अक्तूबर की रात स्टेट हाईवे-126 पर बिहारीपुर से नवादा मोड़ नगरिया के बीच 500 मीटर सड़क खुद को विधायक के करीबी बताने वाले जगवीर और 15-20 अज्ञात लोगों ने जेसीबी लगाकर उखाड़ डाली थी। साथ ही काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों को पीटा था। कार्यदायी संस्था फर्म मैसर्स शकुंतला सिंह के मालिक गोरखपुर निवासी फर्म के मालिक रमेश सिंह ने जैतीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि जिन मजदूरों से मारपीट की गई थी, वे गांव चले गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: भाजपा विधायक के करीबों ने बुलडोजर से उखाड़ा निर्माणाधीन हाईवे, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया था उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना कटरा विधानसभा क्षेत्र में होने के कारण स्थानीय भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस भी सवालों के घेरे में हैं। हालांकि उन्होंने घटना से किसी प्रकार का संबंध होने से इंकार करते हुए फर्म पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाकर उसे ही संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।

काम शुरू, नवंबर तक हो जाएगा पूरा
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि घटना के चलते दो दिन काम बंद रहा था। बृहस्पतिवार को फर्म ने दोबारा काम शुरू करा दिया है। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत बाद में कराई जाएगी। इसमें हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। उम्मीद है कि नवंबर तक हाईवे चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा।

जेसीबी के कई चालकों से पूछताछ
जिस जेसीबी से सड़क को खोदा गया था, पुलिस उसकी तलाश में है। क्षेत्र के जेसीबी संचालकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि किसी को हिरासत में लेने की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने नहीं की है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गईं हैं। मामला विधायक के करीबी से जुड़ा होने के कारण पुलिस सधी हुई कार्रवाई कर रही है। कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने बताया कि पुलिस की जांच में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

कमिश्नर बरेली सौम्या अग्रवाल ने कहा कि संबंधित प्रकरण संज्ञान में है। अभी उसमें मेरी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed