फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Streets block from outside .. complete freedom from lockdown inside

बाहर से गलियां ब्लॉक.. अंदर लॉकडाउन से पूरी आजादी

Sun, 12 Apr 2020 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Streets block from outside .. complete freedom from lockdown inside
लोगों ने खुद ही बल्लियां लगाकर बंद किया रास्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पुराना शहर के कई इलाकों में पुलिस को गच्चा देने के लिए खुद कर लीं कई गलियां सील

विज्ञापन
बरेली। शहर के बाजारों और मंडियों में ही नहीं, कई गलियों को भी अंदर से बंद कर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बाहर से गुजरने वालों को दिखाने के लिए गलियों का मुहाना ब्लॉक कर दिया गया है लेकिन अंदर आम दिनों की तरह चहल-पहल है और सामूहिक रूप से इकट्ठे होकर पंचायतें भी हो रही हैं। मुख्य सड़कों पर लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी पुलिस भी इन गलियों के अंदर जाकर उनका हाल जानने की जहमत नहीं उठा रही है।

मीरा की पैठ: गलियों के अंदर आम दिनों जैसी रौनक

मीरा की पैठ इलाके में कई गलियों को लोगों ने ब्लॉक कर रखा है। बाहर से देखने पर इन गलियों के भीतर सन्नाटा महसूस हुआ लेकिन अंदर बढ़ने पर दोनों ओर लोग चबूतरों पर बैठे दिखाई दिए। आम दिनों की तरह ये लोग आपस में चर्चा में मशगूल थे। न सामाजिक दूरी जैसे हालात थे न लॉकडाउन की दूसरी पाबंदियों का कोई ख्याल।
विज्ञापन

गेट पर बोर्ड ‘जनता कर्फ्यू का पालन’.. अंदर नजारा कुछ और

सैलानी इलाके की गलियों का नजारा और भी हैरतअंगेज दिखा। यहां भी कई गलियों का प्रवेश मार्ग ब्लॉक कर दिया गया था। ब्लॉक की गई एक गली पर तो बाहर पोस्टर लगा दिया गया था, ‘यहां के लोग जनता कर्फ्यू का पालन करते हैं’ लेकिन कुछ कदम अंदर बढ़ते ही करीब दर्जन भर लोग आपस में सटे चबूतरे पर पंचायत जमाए बैठे दिख गए। अंदर ऐसे कई और नजारे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामगंज बाजार से सटे गली-मोहल्लों की रौनक भी बरकरार

श्यामगंज बाजार से सटे मोहल्लों और गलियों में भी रौनक बरकरार दिखी। लोगों ने मुख्य सड़क और गलियों को इस तरह ब्लॉक कर रखा था कि पुलिस की गाड़ी या मोटरसाइकिल इन इलाकों में प्रवेश नहीं कर सकती। गलियों के अंदर लोगों की आवाजाही सामान्य तौर पर हो रही थी। कई जगह लोग भी इकट्ठे थे। यही हाल, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, प्रेमनगर आदि इलाकों की घनी बस्तियों में दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed