फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Street Dogs Attacked Three Year Old Girl In Bareilly

गर्मी में आक्रामक हुए कुत्ते: बरेली में तीन साल की बच्ची पर किया हमला, कई जगह नोचा... शरीर पर गहरे घाव

Sat, 18 May 2024 02:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 May 2024 02:01 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में भीषण गर्मी के कारण आवारा कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं। इससे कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। शीशगढ़ इलाके में आवारा कुत्तों ने तीन साल की बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
 

विज्ञापन
Street Dogs Attacked Three Year Old Girl In Bareilly
अस्पताल में भर्ती मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बंजरिया में तीन साल की बच्ची जैनब पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं। बच्ची की मां अरसिया ने बताया कि उनकी बेटी जैनब को उसके चाचा ने टॉफी लेने के लिए रुपये दिए थे। शुक्रवार शाम जैनब टॉफी लेने के लिए परचून की दुकान पर जा रही थी। 

विज्ञापन


घर से कुछ ही दूरी पर रास्ते में अचानक आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे कुत्तों से छुड़ाया। उसके चेहरे और जांघ पर गहरे घाव हो गए। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को लगी तो वह उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल चले आए। यहां मासूम जैनब का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


भोजीपुरा में भी हो चुकी है घटना 
12 अप्रैल को भोजीपुरा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने दो साल के मासूम वंश पर हमला कर दिया था। उसकी मां पूजा ने बताया कि वह लोग खेत पर गेहूं काटने गए थे। वंश भी उनके साथ गया था। वह खेत पर ही खेल रहा था। तभी खेत से कुत्तों का झुंड आया और मासूम पर हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह कुत्तों ने बुरी तरह काटा और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका कई दिन उपचार चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज 300 लोगों को काट रहे कुत्ते 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में रोज तीन सौ लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। लिहाजा, एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने वालों की ओपीडी में कतार लग रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष जनवरी में 6,931 लोगों को कुत्तों ने काटा था। यह आंकड़ा जनवरी 2024 में 9,624 जा पहुंचा। गर्मी बढ़ने के साथ अब फिर से कुत्ते आक्रामक होने लगे हैं। 

वर्ष 2023 में एआरवी के आंकड़े 
माह         -  रैबीज टीकाकरण
जून          -   6931
जुलाई       -   6008
अगस्त     -  4625
सितंबर     - 6412
अक्तूबर   -   6017
नवंबर     -  7029
दिसंबर    - 8972

शहर में 30 हजार से अधिक आवारा कुत्ते
शहर के 80 वार्डों में 30 हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं। नगर निगम के पास कुत्तों को पकड़ने और उनको बधिया करने का सिस्टम है लेकिन संख्या के हिसाब से ये इंतजाम नाकाफी हैं। लोगों के पास एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई बार यह मुद्दा उठ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed