फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stray dogs killed innocent boy

आवारा कुत्तों ने मासूम को मार डाला

Mon, 28 Dec 2015 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 28 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs killed innocent boy
बहेड़ी/टांडाछंगा। बहेड़ी इलाके में आवारा कुत्ते फिर खूंखार हो गए हैं। इस बार सियाठेरी गांव में दस साल के बच्चे को शिकार बना डाला। वह दोस्तों के साथ बेर तोड़ने जंगल गया था। वहां कुत्तों का झुंड उस पर झपट पड़ा। इस घटना में गांव में दहशत है।
विज्ञापन

गांव के राजेंद्र प्रसाद का बेटा अमित दोपहर करीब एक बजे अपने दोस्त शिवम और मुकेश के साथ जंगल में गया था। अचानक आवारा कुत्तों का झुंड आ गया। शिवम पेड़ पर चढ़ा था। कुत्तों को आते देख मुकेश पास की झाड़ियों में जा छिपा जबकि अमित ने जान बचाने के लिए दौड़ लगा दी। लेकिन थोड़ी दूर जाने पर ही कुत्तों ने उसे नोंच डाला। उसके सिर, गर्दन और पेट पर जख्म हो गए। यह देख दोनों साथियों की चीख निकल आई। खेतों में काम रहे लोग दौड़कर पहुंचे तो कुत्ते अमित को खींचकर झाड़ियों की तरफ ले जा रहे थे। किसी तरह डंडे फटकारकर कुत्तों को भगाया गया। गांव के डॉक्टर के पास ले जाने पर अमित को मृत घोषित कर दिया गया। इससे गांव में कोहराम मच गया। अमित के पिता और भाई बहन बेहोश हो गए।
विज्ञापन


इंसेट-
कुत्ते पकड़ने का अभियान कागजों में ही चला
बहेड़ी। इलाके में दो साल में 12 से भी ज्यादा बच्चों को कुत्ते निवाला बना चुके हैं। पिछले साल ही करीब आठ बच्चों की जान ले ली थी। हंगामा और प्रदर्शन के बाद प्रशासन की आंख खुली तो वन विभाग और नगर पालिका की टीमों को आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए लगाया था। लेकिन इस अभियान की भी महज रस्म अदायगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां-तहां फेंक दिए जाते हैं मांस के टुकड़े
बहेड़ी। मांस के टुकड़े और मृत पशुओं को जहां-तहां फेंकने का सिलसिला जारी है। कुत्तों के खूंखार होने का एक कारण यह भी है। ग्रामीण इलाकों में नगर पालिका और टाऊन एरिया की टीमें मांस के अवशिष्ट फेंक रहे हैं। मृत पशुओं को भी सड़क किनारे फेंका जा रहा है। पिछले साल एसडीएम ने पालिका व टाऊन एरिया से कहा था कि मांस के अपशिष्ट जमीन में दफन किए जाएं लेकिन इस पर अमल नहीं हो पाया।


मुझे घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कल ही वन विभाग और नगर पालिका से इस बारे में बात की जाएगी।
-पारस नाथ मौर्या एसडीएम बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed