{"_id":"64890837f1e346cb84000476","slug":"stray-dogs-attacked-two-children-in-cbganj-bareilly-2023-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में कुत्तों का आतंक: सीबीगंज में बच्चे को 25 मीटर तक घसीटा, इज्जतनगर में मासूम को नोचकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में कुत्तों का आतंक: सीबीगंज में बच्चे को 25 मीटर तक घसीटा, इज्जतनगर में मासूम को नोचकर किया घायल
Wed, 14 Jun 2023 06:01 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 Jun 2023 06:01 AM IST
सार
बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा। सबसे अधिक सीबीगंज में कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। यहां बीते कुछ महीनों में कुत्तों के हमले से तीन बच्चों की जान जा चुकी है। कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायल शाहनवाज और अंश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में खूंखार कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन बच्चों की जान लेने और 18 बच्चों को घायल करने के बाद भी कुत्तों के हमले नहीं थमे हैं। मंगलवार को एक और बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इज्जतनगर क्षेत्र में भी कुत्तों ने हमला कर एक मासूम को घायल कर दिया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव रिजगिर के मूल निवासी अबरार सीबीगंज के गांव बंडिया में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। परसाखेड़ा स्थित एक रस्क फैक्टरी में वह नौकरी करते हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा शाहनवाज गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। दोपहर 12 बजे शाहनवाज गांव के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Honey Trap: 'इस धंधे में शामिल हो जाओ, खूब रुपया कमाओगी', विरोध करने पर युवती से मारपीट की, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
इसी दौरान खूंखार कुत्तों ने शाहनवाज पर हमला बोल दिया और उसे घसीटते हुए 25 मीटर दूर तक ले गए। बच्चे को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने कुत्तों को भगाकर बच्चे को छुड़ाया। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
दूसरी घटना इज्जतनगर क्षेत्र की
दूसरी घटना में मां के साथ खेत पर गए एक मासूम पर कुत्तों ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में इस बच्चे को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव गिरधारीपुर निवासी लाखन सिंह का चार वर्षीय बेटा अंश अपनी मां सुनीता के साथ अपनी ननिहाल बंडिया गांव में चमन राजपूत के घर आया था। मंगलवार शाम वह मां व अन्य लोगों के साथ गांव के बाहर खेतों पर घूमने गया था।
ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, सबके सामने भरा मांग में सिंदूर, फिर गूंजने लगे बधाई गीत
अचानक अंश पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उसकी मां व अन्य लोग कुछ समझ पाते, तब तक कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नोचकर जख्मी कर दिया। कुत्तों को भगाकर किसी तरह बच्चे को छुड़ाया।