Bareilly News: रात में एक लाइन से उड़ती दिखीं अजीब वस्तु... ग्रामीणों ने किया दावा, वीडियो भी बनाया
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में मंगलवार रात आसमान में अजीब वस्तु उड़ती देखी जाने का दावा किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में कोई ड्रोन उड़ता है।इससे इलाके में कौतूहल बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में मंगलवार रात एक साथ कई ड्रोन उड़ते देखे जाने का दावा किया गया है। इसको लेकर लोगों में कौतूहल है कि आखिर ये ड्रोन उड़ा कौन रहा है? सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें आसमान में कोई वस्तु उड़ती दिख रही है। अंधेरे में सिर्फ उसकी लाइट दिख रही है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ग्रामीणों के मुताबिक, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुंदरी, नरहरपुर, राजघाट बिजामऊ, हरहरपुर, बड़ेपुरा, परेवा समेत कई गांव में 15 दिन से रात में ड्रोन उड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें लाल नीली लाइट जलती दिखती है। लोगों ने इस संबंध में कई बार सोशल साइटों पर माध्यम से लोगों को अवगत कराया। जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन पुलिस ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
इन लोगों ने किया ड्रोन देखे जाने का दावा
हाफिजगंज के सुरेंद्र सागर, शरीफ खान, रामप्रकाश सागर, प्रमोद, नानक चंद आदि ने दावा किया है कि उन्होंने नवदिया गांव की तरफ एक साथ सात से आठ ड्रोन को उड़ते देखा। उनमें लाइट जल रही थी। यह देख उन लोगों ने खोजबीन भी की लेकिन पता नहीं चला कि किसने ड्रोन उड़ाए। लोगों का कहना कि आखिर यह ड्रोन कौन उड़ा रहा है और उसका मकसद क्या है। इसे लेकर गांव-गांव में चर्चा आम हो गई है।
हाफिजगंज के थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच कराई जाएगी कि आखिर कौन ड्रोन उड़ा रहा है।