फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Storm worth 1.25 lakh in Chaubari fair, toy shop with well of death

Bareilly News: चौबारी मेले में सवा लाख का तूफान, मौत का कुआं संग खिलौनों की दुकान

Wed, 22 Nov 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 22 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Storm worth 1.25 lakh in Chaubari fair, toy shop with well of death
बरेली। रामगंगा के चौबारी तट पर दो साल बाद घोड़ों की टाप सुनाई देगी। पंजाब से आया सवा लाख रुपये कीमत का सफेद घोड़ा (तूफान) कौतूहल का विषय बना हुआ है। मौत के कुएं भी तैयार हो रहे हैं। इनमें कार व बाइक सवार रफ्तार भरेंगे। चाट-पकौड़ी संग खिलौनों की दुकानें सजने लगी हैं। फेरिस व्हील के साथ ही अन्य कई प्रकार के झूले भी लग रहे हैं। 23 नवंबर को मेले का शुभारंभ होगा। कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान 27 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

मेले में अपने घोड़ों को लेकर पहुंचे दुकानदार गौरव इस बार काफी उत्साहित हैं। पंजाब, एटा, पीलीभीत, प्रयागराज से घोड़े बेचने वाले पहुंचने लगे हैं। पंजाब से सात घोड़े लेकर चौबारी पहुंचे नईम अहमद ने बताया कि इनकी कीमत 32 हजार से शुरू है। सबसे महंगा घोड़ा (तूफान) 1.25 लाख का है। यह नुकरा प्रजाति का है। इस प्रजाति के घोड़े काफी बलवान होते हैं। इनकी खुराक का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। लगाम, मोहरा, काठी आदि बेचने वाले सौरब ने बताया कि यहां सात दुकानें लगाई जाएंगी। वह 22 वर्षों से इसे बनाते और बेचते हैं।
विज्ञापन

मेले में दुकानें लगाने का सिलसिला तेज हो चुका है। आसपास के गांव से लेकर बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर और पीलीभीत तक के दुकानदार पहुंचने लगे हैं। सड़क किनारे सिलबट्टे बना रहीं संतोषी ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी काम है। इसका पत्थर राजस्थान से मंगाया जाता है। तैयार होने के बाद इन्हें 200 से 500 रुपये तक में बेचा जाता है। मेला प्रबंध कमेटी के जयवीर सिंह ने बताया कि मेले में जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई कराई जा रही है। बेहतर सुविधा प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed