फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Storm water stalled rural power supply

आंधी-पानी ने ग्रामीण बिजली सप्लाई लड़खड़ाई

Thu, 23 Jul 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Storm water stalled rural power supply
आंधी में गिरा पड़ा बिजली पोल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सिंचाई कार्य ठप, दूसरे दिन भी किसान रहे परेशान

विज्ञापन
बरेली। मंगलवार शाम हुई बारिश और तेज हवा से ग्रामीण बिजली सप्लाई नेटवर्क अस्तव्यस्त हो गया है। लाइनें और खंभे गिरने से दूसरे दिन भी सप्लाई बाधित रही। इससे किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है क्योंकि इस समय सिंचाई का समय चल रहा है। विभाग ने लाइनें सही कराने का काम तेज करा दिया है।
तेज हवा से जिले में सौ से ज्यादा स्थानों पर लाइनें और खंभे गिरने की जानकारी मिली है। सबसे ज्यादा प्रभावित नकटिया, कैंट, दियोरनिया, सिमरा बोरीपुर, कुंआटांडा, मीरगंज, बहेड़ी आदि ग्रामीण क्षेत्र हुए हैं। कांधरपुर-सिमरा बोरीपुर, नकटिया आदि लाइनें दूसरे दिन भी ठप रहीं। लाइनें गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों की सिंचाई व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई है। किसान लो वोल्टेज और लाइनें खराब होने की हर दिन मुख्यालय पहुंचकर शिकायतें कर रहे हैं। कारण, ज्यादातर ग्रामीण एसडीओ फोन नहीं उठा रहे हैं। देहातों में पूरा नेटवर्क लाइनमैन के सहारे है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा और बरसात से कई स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। ज्यादातर स्थानों पर लाइनें ठीक हो गई हैं। कुछ जगहों पर ज्यादा पेड़ गिरने से लाइनें और खंभे गिरने की सूचना है। यह प्रभावित लाइनें बृहस्पतिवार तक सही हो जाएंगी।- सैय्यद तारिक जलील, एसई ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध ट्रांसफार्मर मामले में रिपोट दर्ज

बहेड़ी। बंद कताई मिल में अवैध ट्रांसफार्मर से चलाए जा रहे पावर हाउस मामले में एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि मौके से मिला ट्रांसफार्मर विभागीय प्रतीत हो रहा है इसलिए थाना बहेड़ी ने अलग से रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर लगाने वाले संबंधित स्टाफ को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed