फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Store incharge removed for not providing home theater in Bareilly police department

वाह रे यूपी पुलिस! सीओ ने घर पर लगवाया AC, नहीं पास किया बिल; होम थियेटर नहीं दिलाने पर स्टोर इंचार्ज को हटाया

Sun, 16 Jun 2024 07:29 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 16 Jun 2024 07:29 PM IST
सार

बरेली में पुलिस विभाग में सीओ लाइन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। सिपाही का आरोप है कि सीओ ने अपने आवास में एसी लगवाया, लेकिन बिल पास नहीं किया। 46 हजार रुपये का होम थियेटर मांगा। देने में असमर्थता जताने पर उसे स्टोर इंचार्ज के पद से हटा दिया गया।

विज्ञापन
Store incharge removed for not providing home theater in Bareilly police department
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस विभाग में एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। सीओ मीरगंज के बाद अब सीओ लाइन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। सिपाही का आरोप है कि सीओ ने अपने आवास में एसी लगवाया, लेकिन बिल पास नहीं किया। 46 हजार रुपये का होम थियेटर मांगा। देने में असमर्थता जताने पर उसे स्टोर इंचार्ज के पद से हटा दिया गया। इस मामले में एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में जीपी स्टोर के इंचार्ज रहे हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि आरआई (प्रतिसार निरीक्षक) हरमीत सिंह ने बताया कि सीओ लाइन के कार्यालय का एसी खराब हो गया है, वहां नया एसी लगना है। आरआई के मौखिक आदेश पर बीती 6 अप्रैल 2024 को जब वह सीओ कार्यालय पर एसी लगवाने पहुंचा तो बताया गया कि एसी सीओ के सरकारी आवास पर लगना है। इसके बाद 9 अप्रैल को सीओ (पुलिस लाइन) प्रियतोष त्रिपाठी के सरकारी आवास पर एसी लगवा दिया गया। आरोप है कि जब स्टोर इंचार्ज एसी के अनुमति पत्र पर आरआई से हस्ताक्षर कराने के बाद सीओ के पास गया तब उन्होंने हस्ताक्षर न करते हुए इसे एडजेस्ट करने को कहा। साथ ही अनुमति पत्र पर लिखा हुआ पेन से काट दिया।
विज्ञापन


स्टोर इंचार्ज का आरोप है कि इससे पहले मार्च-2024 में सीओ ने अपने आवास के लिए सैमसंग कंपनी का 192 लीटर का फ्रिज व टाटा स्काई का कनेक्शन मय उपकरण के लिया। एसी, टाटा स्काई व फ्रिज तीनों की धनराशि 52800 रुपये होती है, इसका भुगतान नहीं हुआ है। इतना ही नहीं 17 अप्रैल 2024 को सीओ स्टोर इंचार्ज को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर बाजार ले गए। गाड़ी में गनर निरंकार सिंह व तरुण भी मौजूद थे। बाजार में एक शोरूम पर जाकर सीओ ने 46 हजार रुपये का सोनी का होम थियेटर पसंद कर गाड़ी में रखवाने को कहा। इस पर स्टोर इंचार्ज ने असहमति जता दी। तभी से सीओ और नाराज हो गए। बकौल स्टोर इंचार्ज सीओ ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि जब तुम इतना काम नहीं करवा सकते तो तुम्हारा स्टोर इंचार्ज बना रहना बेकार है। इसके बाद 20 अप्रैल 2024 को धर्मेंद्र को स्टोर इंचार्ज के पद से हटाकर प्रदीप कुमार कसाना को स्टोर इंचार्ज बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची तो उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए। पिछले महीने स्टोर इंचार्ज पद से हटे धर्मेंद्र कुमार के बयान हुए। स्टोर इंचार्ज के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विभाग में अंदरखाने चल रहा भ्रष्टाचार उजागर होने से पुलिस विभाग की काफी फजीहत हो रही है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि एसपी दक्षिणी को जांच सौंपी गई है। आरोपों में कितनी सत्यता है यह जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed