{"_id":"5f412d568ebc3e3cd1087d1d","slug":"stop-consturction-of-nalah-mud-on-road-bareilly-news-bly417073827","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से अधूरा पड़ा कटरा चांद खां रोड का नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से अधूरा पड़ा कटरा चांद खां रोड का नाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम के ठेकेदार ने ईसाईयों की पुलिया से कटरा चांद खां तक अधूरा नाला बनाकर छोड़ दिया है। करीब महीने भर से नाले का निर्माण बंद है। जहां घरों के सामने नाला खुला हुआ है, वहां लोगों ने उस पर अपनी सुविधा के लिए अस्थाई स्लैब डालने शुरू कर दिए हैं। इलाके के लोग जल्द ही नाला बंद कर अवैध कब्जा कर लिए जाने की भी आशंका जता रहे हैं।
इस इलाके के मनोज, हरेंद्र सिंह, राजू आदि लोगों के मुताबिक नगर निगम ने नाले का निर्माण बरसात में ही शुरू करा दिया था। लोगों ने बरसात में निर्माण शुरू करने का विरोध किया लेकिन नगर निगम के अधिकारी नहीं माने और नाला बनाने के लिए पूरी सड़क खोदकर डाल दी। बरसात में खुदी हुई सड़क दलदल में तब्दील हो गई। लोग इस बीच आने-जाने में दिक्कतें झेलते रहे। अब जब बारिश बंद है तो नाले का निर्माण भी बंद कर दिया गया है। एक महीने से ज्यादा समय से नाला खोदकर खुला छोड़ दिया गया है।
कई लोगों के घरों के सामने भी नाले को अधूरा छोड़ दिया है जहां उन्होंने अपनी आवाजाही आसान करने के लिए अधूरे नाले को ही स्लैब डालकर बंद करना शुरू कर दिया है। लोग यहां अतिक्रमण होने की भी आशंका जता रहे हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। ठेकेदार से बात करके जल्द ही नाले का निर्माण शुरू कराया जाएगा।