{"_id":"60a2a1483fe0f0446565cf5a","slug":"stones-and-arson-at-bjp-leader-house-in-lakhimpur-kheri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: भाजपा नेता के घर पर पथराव और आगजनी, गांव में पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: भाजपा नेता के घर पर पथराव और आगजनी, गांव में पुलिस फोर्स तैनात
Mon, 17 May 2021 10:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 May 2021 10:30 PM IST
सार
नीमगांव थाना क्षेत्र के कलीजपुर निवासी भाजपा नेता रामपाल मौर्या ने बताया कि गांव के ही नाजिम खां समेत अन्य लोग ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर रंजिश मानते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता के घर पर लगाई आग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के सिकंद्राबाद में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बेहजम के मंडल महामंत्री रामपाल मौर्या के कलीजपुर स्थित घर पर रविवार रात गांव के ही कुछ लोगों ने पथराव किया और उनके छप्पर में आग लगा दी।
सूचना पर एएसपी ने कोतवाल नीमगांव के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना कर तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
नीमगांव थाना क्षेत्र के कलीजपुर निवासी भाजपा नेता रामपाल मौर्या ने बताया कि गांव के ही नाजिम खां समेत अन्य लोग ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर रंजिश मानते चले आ रहे हैं।
रविवार रात नाजिम, हामिद, सलीम, गुड्डू, हफीज और हकीक खां तमंचा और बंदूक लेकर आए और घर पर पथराव करने लगे। बाद में घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लगाकर भाग गए ।

सूचना पर कोतवाल गजेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ आगजनी, बलवा व धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मौके पर गया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
मौके पर गया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक