फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stoned for refusing to pay money for liquor, looted 60 thousand

शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर पथराव, 60 हजार लूटे

Mon, 31 May 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Stoned for refusing to pay money for liquor, looted 60 thousand
तोड़े गए वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ईंट पजाया चौराहे के पास रेता-बजरी की टाल पर वारदात
विज्ञापन

20-25 लड़कों ने किया हमला, टाल मालिक के बेटे और नौकरों को पीटा

बरेली। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर दबंगों ने 20-25 साथियों के साथ ईंट पजाया में रेता-बजरी की टाल पर हमला कर वहां मौजूद लोगों से मारपीट की और पथराव कर वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। साथ ही 60 हजार रुपये भी लूट लिए।

बारादरी के मोहल्ला गोपालनगर के रहने वाले ओमप्रकाश की ईंट पजाया चौराहे के पास रेता-बजरी की टाल है। ओमप्रकाश के मुताबिक शनिवार शाम वह तकादे पर गए थे और टाल पर उनका 12 वर्षीय बेटा अवधेश बैठा था। तभी सात-आठ दबंग लड़के वहां पहुंचे और शराब पीने को रुपये मांगे। बेटे ने मना किया तो उससे मारपीट। सूचना पर वह पहुंचे और टाल पर काम करने वाले लड़कों की मदद से उन्हें भगा दिया। कुछ देर बाद आरोपी 20-25 लड़कों को लेकर दोबारा टाल पर पहुंच गए। उन्होंने टाल पर काम करने वाले मुन्ना और विकास की पिटाई कर पथराव कर दिया। इससे वहां खड़े टेंपो और कार के शीशे टूट गए। साथ ही एक टेंपो में रखे दिन भर की बिक्री के 62 हजार 200 रुपये लूट ले गए। आरोपियों ने उनके वाहनों में आग लगाने की भी धमकी दी है। ओमप्रकाश ने छह नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed