{"_id":"684207f2eb51056bc00954cf","slug":"stone-pelting-on-vande-bharat-relatives-of-children-made-to-fill-a-bond-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1466-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वंदे भारत पर पथराव...बच्चों के परिजनों से भरवाया बॉन्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वंदे भारत पर पथराव...बच्चों के परिजनों से भरवाया बॉन्ड
विज्ञापन
मीरगंज। पिछले दिनों वंदे भारत, गरीब रथ व अन्य ट्रेनों पर पथराव करने वालों में सात बच्चों का हाथ था। रामपुर से पहुंची आरपीएफ की टीम ने बच्चों के परिजनों से बॉन्ड भरवाया है।
हाल ही में मीरगंज क्षेत्र में गेट नंबर 381 के पास वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था। इसके अलावा बुधवार को किसी ने रेलवे सिग्नल पर कपड़ा बांध दिया था, जिससे ट्रेन संचालन में बाधा आ सकती थी। इसी दिन गरीब रथ एक्सप्रेस पर डाउन लाइन में पथराव किया गया, जिसमें एक यात्री घायल हो गया। घायल यात्री ने बरेली स्थित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को जाकर मामले की जानकारी दी। बुधवार शाम लगभग सात बजे आरपीएफ रामपुर की टीम दरोगा विजय साथी के नेतृत्व में गांव लभारी में गश्त पर पहुंची। इस दौरान रेलवे ट्रैक के पास लगभग आधा दर्जन बच्चे संदिग्ध हालात में खड़े मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि ये सभी बच्चे ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले थे। आरपीएफ सभी बच्चों को पकड़कर रामपुर जिला मुख्यालय ले गई। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि ये बच्चे पहले भी कई बार ट्रेनों पर पथराव कर चुके हैं। आरपीएफ के मुताबिक अगर ऐसे में दोबारा ये बच्चे शरारत करते पाए जाते हैं तो इनके अभिभावकों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। बच्चों को बाल सुधार गृह भेजा जा सकता है।
-- -
जांच में तथ्य सामने आया है। परिजनों को बुलाकर बॉन्ड भरवाया गया है। कार्रवाई की चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया है।
-शेखा मलिक, इंस्पेक्टर, आरपीएफ, रामपुर