फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stone pelting on the team of Municipal Corporation reached to remove encroachment at brick pajaya intersection

ईंट पजाया चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर पथराव

Sat, 25 Sep 2021 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:24 AM IST
सार

घर के बाहर रखा जनप्रतिनिधि का जेनरेटर न हटाने पर फूटा लोगों का गुस्सा
 

विज्ञापन
Stone pelting on the team of Municipal Corporation reached to remove encroachment at brick pajaya intersection
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम तो लोगों ने खूब काटा हंगामा।

विस्तार

बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव कर रहे लोग भागे

विज्ञापन
बरेली। ईंट पजाया से डेलापीर तक शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम की कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। नगर निगम की टीम पर हमले की सूचना पर बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख पथराव कर रहे लोग भाग गए।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जनप्रतिनिधि का जनरेटर न हटाने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की शुरूआत ईंट पजाया चौराहे से की गई। चौराहे के पास सड़क घेरकर कारोबार करने वालों का सामान जब्त किया गया। चौराहे से आगे बढ़ने पर एक जनप्रतिनिधि के आवास के बाहर जेनरेटर रखा हुआ था, जिसे जनप्रतिनिधि ने खुद हटाने का आश्वासन देकर टीम से एक सप्ताह की मोहलत ले ली। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर जमा भीड़ का कहना था कि जब आम लोगों के अतिक्रमण तोड़े जा रहे हैं तो जनप्रतिनिधियों के अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नगर निगम टीम ने लोगों को बताया भी कि जनप्रतिनिधि ने जेनरेटर खुद हटाने का आश्वासन देकर एक सप्ताह की मोहलत ली है तो लोग भड़क गए। उनका कहना था कि जब जनप्रतिनिधि को एक सप्ताह का समय दिया गया है तो उन्हें भी दिया जाए। टीम के इनकार करने पर भीड़ में से किसी ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। टीम के साथ मौजूद प्रवर्तन दल ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा। टीम पर पथराव की सूचना मेयर को भी दी गई। मेयर के निर्देश पर थाना बारादरी की फोर्स भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। रोड किनारे से दस ट्राली सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाया जाता है तो लोग विरोध तो करते ही हैं। किसी के साथ पक्षपात नहीं किया गया। सभी का अतिक्रमण एक साथ हटाया गया। किसी को कोई समय नहीं दिया गया।- ललतेश सक्सेना, अतिक्रमण प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed