फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   stone pelting on group of Kanwariyas In Bareilly two Inspector and two Kanwariyas injured

हाफिजगंज में पथराव: पुलिस की लापरवाही ने कराया बवाल, साढ़े तीन घंटे रहा दहशत का माहौल

Mon, 08 Aug 2022 01:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Aug 2022 01:01 PM IST
सार

बरेली में कांवड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहे बाइक सवार युवकों को पकड़ने की कोशिश करने पर रविवार शाम हाफिजगंज में फिर बवाल हो गया। बाइक के पीछे दौड़ रहे कांवड़ियों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में हाफिजगंज इंस्पेक्टर, दरोगा समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने हरहरपुर मटकली जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
stone pelting on group of Kanwariyas In Bareilly two Inspector and two Kanwariyas injured
बरेली में पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज से हरहरपुर मटकली जाने वाले मार्ग पर हुआ बवाल पुलिस की लापरवाही का नतीजा रहा। बवाल के दौरान साढ़े तीन घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा। दरअसल एक हजार से ज्यादा कांवड़ियों के जत्थे को निकलवाने के लिए पुलिस ने न तो रूट डायवर्ट किया और न ही इस मार्ग से गुजारने वाले ट्रैफिक को जत्था निकलने के दौरान रोका। 
विज्ञापन


पुलिस की टीम पर भी सिर्फ जत्थे के पीछे ही चल रही थी। यही वजह रही की बकैनिया मोड़ पर जत्थे के आगे से बाइक सवार दो युवक कांवड़ियों के बीच घुस आए। इस दौरान उनकी बाइक की टक्कर से दो कांवड़िये घायल हो गए तो आक्रोश भड़क गया। अन्य कांवड़िये बाइक सवारों को पकड़ने दौड़े तो वे बाइक छोड़कर भागने लगे। 
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया, जिसमें हाफिजगंज इंस्पेक्टर और दरोगा घायल हो गए। पथराव के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क कांवड़ रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। उन्होंने दोनों युवकों पर कांवड़ पर लात मारने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर पहुंचे सीओ नवाबगंज के समझाने पर कुछ गांवों के कांवड़िये अपने जत्थे के साथ चले गए, लेकिन अन्य वहीं डटे रहे। देर रात पुलिस अफसरों
और विधायक डॉ. एमपी आर्या के कार्रवाई के भरोसे पर कांवड़ियों ने जाम खोला। इस दौरान हाफिजगंज हरहरपुर मटकली मार्ग पर साढ़े तीन घंटे तक कांवड़ियों का कब्जा रहा। एक-एक करके अधिकारी पहुंचते रहे और उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे। एसपी ट्रैफिक ने भी जाम खुलवाने के लिए अपनी टीम लगवाई।

थाने सही अफसरों को निर्देश देते रहे डीएम- एसएसपी

बवाल की सूचना पर डीएम और एसएसपी करीब साढ़े आठ बजे हाफिजगंज पहुंच गए, लेकिन वे घटनास्थल पर न जाकर थाने में जाकर बैठ गए और वहीं से पुलिस अफसरों को दिशा निर्देश देते रहे। बाद में विधायक ने थाने पहुंचकर एसएसपी और डीएम को प्रेमपुर मुरारपुर गांव के प्रधान सत्येंद्र कुमार की ओर से तहरीर दिलवाकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। इसके बाद देर रात प्रधान के पति इकरार, कोटेदार मोहम्मद इल्यिास, सिराज अहमद, सद्दीक अहमद, बशीर अहमद, परवेज आलम, अल्लाह रख्खा, महमूद, रहीसुद्दीन, तार बाबू, अशरफ समेत 13 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

कांवड़ियों ने तोड़ डाली आरोपियों की बाइक
दो कांवड़ियों को टक्कर मारने के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। घटना के बाद गुस्साए कांवड़ियों का आक्रोश उनकी बाइक पर निकला। कांवड़ियों ने
लाठी-डंडे बरसाकर उनकी बाइक को तोड़ डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed