फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stone pelted in road dispute, threatened to behead, report filed against 14

Bareilly News: रास्ते के विवाद में किया पथराव, सिर काटने की दी धमकी, 14 पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Feb 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Stone pelted in road dispute, threatened to behead, report filed against 14
फरीदपुर। रास्ते के विवाद में मोहल्ले की ही 14 लोगों ने पीड़ित के दरवाजे पर पहुंचकर जमकर पथराव किया। जान से मारने की नीयत से दरवाजा तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया। आरोपियों ने युवक का सिर काटने की धमकी दी। सीओ के आदेश पर फरीदपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कस्बे के एसडीएम कॉलोनी निवासी वीरपाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी फरीदपुर को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही सौरभ शुक्ला, राजीव शुक्ला, सचिन शुक्ला, मनोज शुक्ला, कुसुम शुक्ला, राहुल व आठ अज्ञात व्यक्ति उसके घर पर पहुंचे। उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित व उसके पुत्र राजू को जान से मारने की नीयत से आरोपी उनके ऊपर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। पीड़ित ने आरोपियों से जान बचाने के लिए अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी दरवाजा तोड़ने के लिए दरवाजे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। दरवाजा नहीं टूटा। तभी आरोपी जान से मारने व उसका सिर काटने की धमकी देते हुए चले गए।सीओ आशुतोष ने मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद फरीदपुर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed