फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stolen thrice from school near police post, no disclosure

Bareilly News: पुलिस चौकी के पास स्कूल से तीन बार चोरी, खुलासा नहीं

Wed, 11 Dec 2024 05:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Stolen thrice from school near police post, no disclosure
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी हल्दी कला से चंद कदम दूरी पर उच्च प्राथमिक विद्यालय हल्दी कला में सात महीने के अंतराल में तीन बार ताले तोड़कर चोर चोरी कर ले गए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस किसी भी चोर का पता नहीं लगा पाई। इंचार्ज प्रधान अध्यापक दीपक कुमार ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इंचार्ज अध्यापक दीपक कुमार ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके विद्यालय से 13 अप्रैल, छह मई को स्कूल के ताले तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने शाही थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अब 13 नवंबर को चोरों ने स्कूल के ताले तोड़कर डीबीआर, गैस सिलिंडर, दाले, तेल आदि चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम बताए गए, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई खुलासा नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed