{"_id":"665bbb68911c39922b0ae895","slug":"stolen-animals-are-not-being-slaughtered-in-maria-frozen-investigation-will-be-done-bareilly-news-c-4-bly1015-413087-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मारिया फ्रोजन में चोरी के पशु तो नहीं कट रहे, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मारिया फ्रोजन में चोरी के पशु तो नहीं कट रहे, होगी जांच
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र स्थित मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी में चोरी के पशुओं का कटान होने की आशंका में आईजी ने सीओ प्रथम को जांच सौंपी है। इधर, फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस भी प्रबंधन को नोटिस देकर पूछताछ कर सकती है।
फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने शुक्रवार को पशु चोरों का गिरोह पकड़ा था। गिरोह के तीन सदस्य फरार हो गए। पुलिस का दावा था कि अंतर जनपदीय गिरोह के तार बरेली की मारिया मीट फैक्टरी से जुड़े हैं।
दावा किया गया था कि पकड़ा गया नफीस नाम का आरोपी मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी में काम करता है। यह गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर चोरी की भैंसों को जल्दी कटवा देता था। इसके बदले उसे ज्यादा रकम मिलती थी।
विज्ञापन
इस मामले में फैक्टरी प्रबंधन ने नफीस को अपना कर्मचारी मानने से इन्कार कर दिया था। प्रबंधन का कहना है कि उनके कर्मचारियों की सूची कैंट थाने व एलआईयू के पास रहती है, उसमें नफीस का जिक्र नहीं है। ब्यूरो
फैक्टरी में चोरी के पशुओं का कटान होता है या नहीं, इस बिंदु पर सीओ प्रथम को जांच का निर्देश दिया गया है। वह जो रिपोर्ट देंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई तय की जाएगी। - डॉ. राकेश सिंह, आईजी रेंज