फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stolen 15 batteries while wearing mask in shop, thief caught

Bareilly News: दुकान में नकब लगाकर 15 बैटरी चुराए, चोर पकड़ा

Wed, 11 Sep 2024 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Stolen 15 batteries while wearing mask in shop, thief caught
निशानदेही पर लाखों रुपये की बैटरी बरामद, कब्रिस्तान मार्केट का है मामला
विज्ञापन

नवाबगंज। बैटरी की दुकान में नकब लगाकर चोर 15 बैटरी चोरी कर रफ्फू चक्कर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक चोर को पकड़कर 15 बैटरी बरामद कर ली है। दुकान स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।
कस्बे के मोहल्ला कुरेशनगर निवासी नजीम खां कब्रिस्तान मार्केट में बैटरी खरीदने और बेचने की दुकान चलाते हैं। सोमवार शाम दुकान स्वामी अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाकर पीछे से नकब लगा दिया और 15 बैटरी लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान स्वामी दुकान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। पुलिस ने एक चोर को पकड़कर उसकी निशानदेही पर 15 बैटरी बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना में और भी चोरों के नाम सामने आ सकते हैं। दुकान स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। शीघ्र आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed