{"_id":"5e98a00a8ebc3e76ad6495d6","slug":"stirring-from-delhi-s-jometto-episode-to-bareilly-people-are-scared-bareilly-news-bly4028802144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के जोमेटो प्रकरण से बरेली तक हड़कंप, लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के जोमेटो प्रकरण से बरेली तक हड़कंप, लोग सहमे
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बरेली। दिल्ली में जोमेटो के डिलीवरी बॉय के कोरोना संक्रमित मिलने और 72 घरों में फूड डिलीवरी देने की खबर से बरेली में भी हड़कंप है। एसएसपी ने लोगों से फूड डिलीवरी में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
दिल्ली में जोमेटो ब्यॉय से लोगों में कोरोना संक्रमण के अंदेशे में बड़े पैमाने पर जांचें शुरू की गई हैं। शहर में भी जोमेटो व अन्य कंपनी की फूड चेन सक्रिय है। लॉकडाउन में भोजन की होम डिलीवरी का इनका कारोबार तेजी से बढ़ा भी है। लोग घर बैठे मनपसंद खाना मंगा रहे हैं, भले ही होम डिलीवरी का चार्ज इन दिनों यह कंपनियां ज्यादा ले रही हो, लेकिन दिल्ली की घटना के बाद से लोग सहमे हुए हैं। इसका असर इन कंपनियों की फूड सप्लाई पर पड़ सकता है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मौजूदा माहौल में भीड़ न लगने की वजह से होम डिलीवरी सिस्टम को बढ़ावा मिला है। इसलिए इस पर रोक की फिलहाल कोई पॉलिसी नहीं है। लोगों की सावधानी खुद ही बरतनी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।