फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sticks and firing in land dispute, six people injured

Bareilly News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, फायरिंग भी, छह लोग घायल

Sat, 03 Feb 2024 03:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 03 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Sticks and firing in land dispute, six people injured
बहेड़ी। घायल कुलजीत कौर
बहेड़ी (बरेली)। ठिरिया नथमल गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने विवाद में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए और फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से सपा के जिला सचिव और उनके दो पुत्रों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बहेड़ी तहसील की सीमा पर बसे गांव ठिरिया नथमल में सपा नेता चंद्रपाल सिंह और कुलवंत सिंह का घर आमने-सामने है। दोनों में ग्राम समाज की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। उनके घर के पास पड़े पत्थर को हटाने को लेकर सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों में विवाद हो गया। कुछ देर बाद लाठी-डंडे चल गए और हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

इस संघर्ष में चंद्रपाल सिंह, उनके पुत्र सुबोध व गौरव और दूसरे पक्ष के कुलवंत सिंह, गुरमीत कौर, कुलजीत कौर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पहले मुड़िया सीएचसी, फिर बहेड़ी सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दो घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एक युवक को लाइसेंसी राइफल व अवैध तमंचे के साथ हिरासत में लिया है। कुलवंत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सपा के जिला सचिव चंद्रपाल सिंह और उनके पुत्र सुबोध व गौरव के खिलाफ जानलेवा हमला और फायरिंग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। देर शाम को सीओ बहेड़ी व एएसपी डाॅ. तेजवीर सिंह ने गांव जाकर ग्रामीणों से बात की और शांति बनाए रखने की अपील की।

वर्जन-
गांव ठिरिया नथमल दो पक्षों में लाठी-डंडे चले हैं। इस दौरान फायरिंग भी हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी है। डाॅ. तेजवीर सिंह, एएसपी/ सीओ, बहेड़ी

बहेड़ी। घायल कुलजीत कौर

बहेड़ी। घायल कुलजीत कौर

बहेड़ी। घायल कुलजीत कौर

बहेड़ी। घायल कुलजीत कौर

बहेड़ी। घायल कुलजीत कौर

बहेड़ी। घायल कुलजीत कौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed