{"_id":"6653b743d0b4bcd23505efe4","slug":"stfs-diwan-shows-off-his-prestige-by-wearing-inspectors-uniform-bareilly-news-c-4-bly1015-408786-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसटीएफ का दीवान दरोगा की वर्दी पहनकर जमाता है रौब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसटीएफ का दीवान दरोगा की वर्दी पहनकर जमाता है रौब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली एसटीएफ का एक दीवान अक्सर सार्वजनिक रूप से दरोगा की वर्दी पहनकर रौब जमाता है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है। दीवान का दरोगा की वर्दी में फोटो भी भेजा गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
कासगंज के सहावर गेट निवासी मोहन वर्मा ने एडीजी जोन से यह शिकायत की थी। इसमें आरोप था कि कासगंज का निवासी एक हेड कांस्टेबल बरेली एसटीएफ में तैनात हैं। वह दरोगा की वर्दी पहनकर बरेली से कासगंज के बीच ट्रेन में चलते हैं। ट्रेन में वह खुद को दरोगा बताकर रौब दिखाते हैं। आरोप लगाया कि दीवान की भूमिका कासगंज व एटा में अवैध गतिविधियों में भी है। वह लोगों को धमकाते हैं और जेल भेजने की धमकी देते हैं। हेड कांस्टेबल की भूमिका की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में कासगंज सीओ व बरेली एसटीएफ के सीओ ने जांच शुरू कर दी है। बरेली एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। बेटे की बीमारी की वजह से फिलहाल दीवान ने अवकाश ले रखा है।