UP News: अशरफ के साले सद्दाम की तलाश में एयरपोर्ट के फुटेज खंगाल रहीं एसटीएफ, दुबई के फोटो वायरल
अशरफ के साले सद्दाम के दुबई भागने की चर्चा है। उसके कई फोटो भी वायरल हुए हैं। एसटीएफ और एसआईटी एयरपोर्ट के फुटेज खंगाल रही है।
विस्तार
बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ के एक लाख के इनामी साले सद्दाम की गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ और एसआईटी पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच सद्दाम के फोटो लगातार वायरल हो रहे हैं। ये फोटो दुबई के बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि सद्दाम कर्नाटक के हुबली एयरपोर्ट से दुबई भागा है। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसआईटी और एसटीएफ एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।
अशरफ के बरेली जेल में बंद रहने के दौरान सद्दाम यहां किराये पर रखकर बरेली में उसका नेटवर्क खड़ा करने का काम करता था। अतीक-अशरफ की हत्या के बाद चर्चाएं शुरू हो गईं कि सद्दाम दुबई भाग गया है। इसके बाद सद्दाम के फोटो भी वायरल होने लगे, जो दुबई के बताए जा रहे हैं।
Nurse Death Case: आखिरी बार सोनू से ही हुई थी नर्स रुचि की बात, सामने आया चौंकाने वाला सच, सीसीटीवी...
हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि सद्दाम के जो फोटो वायरल हो रहे हैं, वे कब के हैं। सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए खाक छान रहीं एसआईटी और एसटीएफ खाड़ी देशों की यात्रा करने वालों का डाटा जुटाने के साथ एअरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। सद्दाम के दुबई में होने की पुष्टि के बाद उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई की जाएगी।
रेड कॉर्नर नोटिस जारी करा सकती है एसआईटी
सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी इंटरपोल से सद्दाम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करा सकती है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरपोल की भी मदद ली जा सकेगी। उमेश पाल हत्याकांड में सद्दाम की भूमिका स्पष्ट होने पर हत्या जैसे आरोप में उसका दुबई से प्रत्यर्पण भी आसान हो जाएगा।