फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   STF caught the prize money of 50 thousand crooks

एसटीएफ ने पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश काला

Sat, 05 Sep 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
STF caught the prize money of 50 thousand crooks
शेखू मियां उर्फ काला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

संभल का रहने वाला है शेखू मियां उर्फ काला, मुजफ्फरनगर से पकड़ा
विज्ञापन

2018 में अलीगढ़ मुठभेड़ में मारे गए थे काला के पिता और दो साथी

बरेली। एसटीएफ की बरेली इकाई ने दो साल से फरार छैमार गैंग के 50 हजार के इनामी बदमाश शेखू मियां उर्फ काला को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। संभल में थाना नखासा के गांव चिनिया वाली मढ़िया सिरसी निवासी बदमाश काला इन दिनों मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजढू में ईदगाह के पास डेरा डालकर रह रहा था।

एसटीएफ के बरेली प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में अलीगढ़ में हुई डकैती के दौरान मुठभेड़ में काला के पिता भीका और दो साथी अहसान और सुहेल मारे गए थे। काला वहां से भाग निकला था। बाद में वह ईंट भट्ठों पर काम करने लगा। बरसात में काम बंद हुआ तो मुजफ्फरनगर में डेरा डालकर रहने लगा। दो साल से वह डकैती और पुलिस मुठभेड़ के मामले में वांछित था। बृहस्पतिवार को उसे मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर वहीं कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। उस पर कासगंज और अलीगढ़ में तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ टीम में हेड कांस्टेबल मोअज्जम अली, सिपाही जगवीर सिंह और दिनेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed