फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stepfather and his friend tried to misdeeds with daughter in Bareilly

Bareilly News: बेटी पर डोली सौतेले पिता की नीयत, उसके दोस्त के साथ मिलकर की शर्मनाक हरकत

Wed, 28 Aug 2024 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 05:03 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में शर्मनाक मामले सामने आए हैं। एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। वहीं दूसरे मामले में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन
Stepfather and his friend tried to misdeeds with daughter in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने साथी के संग मिलकर बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसे पीटा। जब बेटी अपनी मां को लेकर आरोपी के घर विरोध जताने पहुंची तो दोनों की पिटाई की गई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक उसका पहले पति से तलाक हो गया है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। तलाक के बाद एक बेटे को उसका पहला पति अपने साथ ले गया। एक बेटा व बेटी उसके पास हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर महिला ने दूसरा निकाह कर लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि 30 मई की दोपहर उसकी बेटी गांव के ही पास एक धर्मस्थल पर गई थी। वहां सौतेले पिता ने अपने साथी के साथ मिलकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। महिला ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश 
सीबीगंज इलाके में ही आठ साल की बालिका को बाग में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर आरोपी को पकड़कर किशोर सदन भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक 25 अगस्त को सुबह दस बजे गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर उसके घर आया। कुछ देर घर बैठने के बाद वह उनकी आठ वर्षीय बेटी को घास लाने के बहाने अपने साथ बाग में ले गया। आरोपी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। 

बच्ची के चीखने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग उसे बचाने दौड़ पड़े। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची ने घर आकर पूरी बात मां को बताई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर सदन भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed