Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Statue sites of 90 great figures will be beautified.

Bareilly News: 90 महापुरुषों के मूर्ति स्थलों का होगा सुंदरीकरण

Fri, 27 Nov 2026 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Statue sites of 90 great figures will be beautified.
बरेली। डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत जिले में 90 मूर्ति स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थलों के सुंदरीकरण पर कुल नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले में सात स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


यह योजना बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, आदर्शों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। प्रत्येक मूर्ति स्थल के विकास और सुंदरीकरण पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाने की व्यवस्था निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

चयनित स्थलों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने लालितपुरी में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन किया। विधायक एवं एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने भुता के पऊनगला में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल का भूमि पूजन किया। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने बिथरी चैनपुर के धौरा माफी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण का शुभारंभ किया। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने सीबीगंज पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन किया। विधायक संजीव अग्रवाल ने नगर निगम के एसएनपी ऑफिस के सामने सिविल लाइंस में गोविंद बल्लभ पंत मूर्ति स्थल के विकास कार्य का शुभारंभ किया। वहीं, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने नगर पंचायत विशारतगंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि 90 मूर्ति स्थलों का चयन जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed