फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Statue found in excavation in Shahjahanpur girl saw dream

Shahjahanpur: मजार के पास दबी थी मूर्ति, बालिका ने देखा सपना; ग्रामीणों ने खोदाई कर निकाली बाहर; देखें वीडियो

Fri, 16 Feb 2024 09:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Feb 2024 09:56 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में एक दस साल की बालिका को सपने में जमीन के अंदर मूर्ति दबी हुई दिखी। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खोदाई की, जहां से मूर्ति मिली। 
 

विज्ञापन
Statue found in excavation in Shahjahanpur girl saw dream
बालिका पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगोही में दस साल की बालिका ने सपने में देखा कि जमीन में मूर्ति दबी हुई है। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग दरगाह के पास खोदाई करने के लिए पहुंच गए। खोदाई करने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। खोदाई में मूर्ति मिल गई, जिसे खेत में स्थापित करने के साथ ही पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चक सफौरा निवासी विनोद सिंह की बेटी पूजा ने जिंदपुरा गांव की नहर के पास मुड़िया बाबा की मजार के करीब मूर्ति जमीन में दबी होने का सपना देखा था। उसने परिजनों को बताया था। उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया। पिछले सात दिन से पूजा ने खाना-पीना बंद कर दिया। उसकी बात पर विश्वास कर परिजन व ग्रामीण दरगाह के पास पहुंच गए। बेटी के बताए स्थान पर दरगाह से 30 मीटर दूरी पर पूजा-अर्चना करने के बाद खोदाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गांव के लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर दरगाह के केयरटेकर गुड्डू मियां उर्फ मोहम्मद आमिर भी पहुंच गए। उन्होंने खोदाई का विरोध शुरू कर दिया। काफी देर तक नोकझोंक होती रही। दोनों पक्षों की ओर से लोग इकट्ठा हो गए। तब भी खोदाई जारी रही। थोड़ी सी खोदाई के बाद देवी की मूर्ति मिली है। इसे विनोद ने दरगाह से ढाई किलोमीटर दूर अपने खेत में स्थापित कर दिया है। शनिवार को वहां भंडारा भी किया। लोगों ने मूर्ति की पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

विनोद के साथ बेटी पूजा सज-धजकर मौके पर पहुंची थी। उसने त्रिशूल से उस स्थान के पास लाइन खींच दी, जहां पर खोदाई होनी थी। उससे पहले पूजन किया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। केयर टेकर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। दरगाह के पास सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed