{"_id":"69daa6c653c0632c00048f08","slug":"state-of-the-art-buses-will-be-operated-from-bareilly-headquarters-bareilly-news-c-4-bly1053-862317-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली मुख्यालय से अत्याधुनिक बसों का किया जाएगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली मुख्यालय से अत्याधुनिक बसों का किया जाएगा संचालन
Sun, 12 Apr 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड डिपो के वर्कशॉप में वाहन निर्माता कंपनी आयसर का सर्विस सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज और आयसर ने काम शुरू कर दिया है। बरेली से आयसर की अत्याधुनिक बसों का संचालन किया जाएगा। बीएस-3 से लेकर बीएस-6 श्रेणी तक की बसों को बरेली और रुहेलखंड से दूसरे डिपो में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बरेली परिक्षेत्र के बेड़े में अब आयसर कंपनी की एसी और सामान्य बसों की संख्या अच्छी-खासी हो गई है, लेकिन रोडवेज के पास अत्याधुनिक बसों की मरम्मत के लिए कुशल मैकेनिक नहीं हैं। ऐसे में बसों की स्थिति खराब हो रही है। इसको लेकर आयसर और रोडवेज के बीच करार हुआ है। बसों के पुर्जों के साथ ही आयसर कंपनी कुशल कार्मिक भी उपलब्ध कराएगी। रुहेलखंड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि सर्विस सेंटर की स्थापना का काम शुरू हो गया है। पुरानी बसों को बरेली से अन्य डिपो ट्रांसफर किया जा रहा है।