{"_id":"69977f02df3241455406e707","slug":"state-level-goalkeeper-training-camp-from-may-20-bareilly-news-c-4-vns1074-829776-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रदेशस्तरीय गोलकीपर प्रशिक्षण शिविर 20 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रदेशस्तरीय गोलकीपर प्रशिक्षण शिविर 20 मई से
Fri, 20 Feb 2026 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश में फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने और विशेष रूप से गोलकीपरों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से बरेली फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से 20 मई से 30 मई तक दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस खेल परिसर में होगा। इस कैंप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 30 प्रतिभाशाली गोलकीपर हिस्सा लेंगे। शिविर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी नसीम अख्तर स्वयं मौजूद रहेंगे। बरेली जिला फुटबॉल संघ के सचिव मून रॉबिन्सन ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश से बेहतरीन और पेशेवर स्तर के गोलकीपर तैयार करना है, जो भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
विज्ञापन