फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stalls for mentha and Zari-Zardosi products will be set up at the UP Trade Show

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: मेंथा की महक और रुहेलखंड के जरी से चमकेगा यूपी ट्रेड शो, लगेंगे स्टॉल

Wed, 23 Sep 2026 02:27 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 23 Sep 2026 02:27 PM IST
सार

यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 में रुहेलखंड के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। यह मेला स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराएगा। बरेली की जरी जरदोजी, मेंथा और पीलीभीत की लकड़ी पर नक्काशी मुख्य आकर्षण होगी।

विज्ञापन
Stalls for mentha and Zari-Zardosi products will be set up at the UP Trade Show
जरी जरदोजी का काम करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 में रुहेलखंड के उत्पाद भी नजर आएंगे। बरेली की जरी जरदोजी की चमक, मेंथा की महक, फार्मा, बांस-बेत समेत खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। पीलीभीत की लकड़ी पर नक्काशी, शाहजहांपुर की कारीगरी भी दिखाई देगी।

विज्ञापन


मंडलायुक्त शंभू कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा स्थानीय उत्पादों और छोटे उद्यमों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने की है। इसी दिशा में यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और निर्यातकों के लिए मंच बन रहा है। बरेली मंडल से पारंपरिक जरी जरदोजी, लकड़ी की नक्काशी के साथ दवा, मेंथा, खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग और बांस-बेंत से जुड़े उद्यम के स्टॉल लगेंगे।
विज्ञापन


ये उत्पाद किए जाएंगे प्रदर्शित 
एक जिला-एक उत्पाद में मनीषा ज्वेलरी सुनारी के हस्तशिल्प उत्पाद, कमल ट्रेडर्स, पिंकी जरी आर्ट्स, शिखा जरी आर्ट, ज्योत्सना जरी वर्क और कृष्णा गारमेंट्स जरी-जरदोजी की कारीगरी प्रदर्शित करेंगे। पीलीभीत से राशिद हैंडीक्राफ्ट और फाइजाह मलिक लकड़ी की नक्काशी के उत्पाद लेकर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी ट्रेड शो में मसाले, खाद्य प्रसंस्करण, रेजिन कला, ग्लिट्ज एंड थ्रेड्स आभूषण, सुगंधित मोमबत्तियां, रेजिन उत्पाद और धागे से बनी चूड़ियां, फार्मा उत्पाद, हाथ की कढ़ाई, कृत्रिम आभूषणों की कारीगरी प्रदर्शित होगी।

रुहेलखंड का स्वाद भी चखेंगे लोग
व्यापारिक मेले में एक जिला एक व्यंजन के तहत बरेली की बर्फी, छोले भटूरे, बदायूं का पेड़ा, पीलीभीत के मावा की मिठाई, लौंज, शाहजहांपुर से लौंज के स्टॉल भी लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed